कौशाम्बी, मई 14 -- कोखराज थाना क्षेत्र के संजेती आमद करारी निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी इलाके के ही जरौंहा खालिसपुर गांव में सुरजेश कुमार से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। 28 सितंबर 2025 को उसकी हत्या कर दी थी। मामले में फरार चल रहे आरोपी पति सुरजेश, ससुर कल्लू व सास केतकी देवी को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर कोखराज पुलिस ने चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...