गोंडा, मार्च 8 -- करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के अंतर्गत दहेज की खातिर एक और बेटी की जिंदगी खत्म कर दी गई। चार साल पहले जिस घर को बसाने का सपना लेकर युवती ससुराल आई थी, वहीं उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम टेपरा गद्दोपुर निवासी राजकुमारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी करीब चार वर्ष पूर्व अवदानपुरवा मजरा कचनापुर निवासी बाबादीन कश्यप पुत्र तपेश्वरी कश्यप के साथ बड़े अरमानों से की थी। आरोप है कि शादी के दो साल तक तो सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। मृतका की मां का आरो...