मऊ, जनवरी 21 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर की गई हत्या के मामले में आरोपी पति मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला अतरारी चुंगी निवासी संजीव सोनकर की जमानत अर्जी जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार यादव ने सुनवाई के बाद खारिज कर दिया। घटना की सूचना 31 दिसंबर 2025 की है। मामले की प्राथमिकी गोरखपुर जनपद के उरुवा बाजार क्षेत्र के दुघरा निवासी सुधाकर सिंह ने दर्ज कराई थी। अभियोजन के अनुसार सुधाकर की लड़की अनुराधा की शादी 3 जुलाई 25 को आरोपी के साथ हुई थी आरोपी ने 31 दिसंबर 25 को सूचना दिया कि आपकी बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आरोप लगाया गया कि उनकी लड़की को आरोपी ने ही पैसे को लेकर फांसी लगाकर हत्या कर दिया था। मामले में मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला अतरारी चुंगी निवासी संजीव सोनकर की तरफ से जमानत की ...