सिद्धार्थ, दिसम्बर 16 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-1 मोहम्मद रफी ने दहेज हत्या के एक आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई। आरोपी पर सात हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। कौशल गौतम पुत्र संतराम निवासी पलेसर थाना त्रिलोकपुर के खिलाफ 2020 में धारा 498ए, 304बी व 3/4 डीपी एक्ट का केस दर्ज हुआ था। इसी मामले की सुनवाई के बाद आरोप सही पाए जाने पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद रफी ने आरोपी को 10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। आरोपी पर सात हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...