दहेज हत्या के आरोपी को मां के अंतिम संस्कार में जाने की अनुमति
रांची, सितम्बर 30 -- रांची। अपर न्यायायुक्त-12 पवन कुमार की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में आरोपी सिद्धार्थ साव को बड़ी राहत देते हुए उसे जमानत प्रदान की है। आरोपी को यह जमानत उसकी मां विलासी देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दी गई है। यह पूरा मामला ओरमांझी थाना कांड संख्या 118/25 से जुड़ा हुआ है। इस मामले के सूचक देवनंदन प्रसाद ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी संगीता को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। इसी प्रताड़ना के क्रम में 28 जून 2025 को संगीता की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई थी। यह भी पढ़ें- पिता की तेरहवीं में शामिल होने के लिए कोर्ट से मिली सात दिन की अंतरिम जमानत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.