रामपुर, फरवरी 23 -- स्वार। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नगर के मोहल्ला चक में 15 फरवरी की दोपहर विवाहिता मुमताज जहां का शव कमरे में पंखे से लटका मिला था। घटना के बाद मृतका के पिता जलील अहमद की तहरीर पर पुलिस ने दहेज में स्कॉर्पियो कार और 20 लाख रुपये की मांग पूरी न होने का आरोप लगाते हुए पति समेत परिवार की महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या व दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने सोमवार को मामले के दूसरे आरोपी आजम पुत्र स्व. जाकिर अली को तहसील तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी कहीं भागने की फिराक में तहसील तिराहे पर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घ...