दहेज हत्या का मामला दर्ज, पति गिरफ्तार
धनबाद, जुलाई 16 -- कालुबथान, प्रतिनिधि। बलाईचौक के पास डोभा में मिली आलिना मोदक (20) के शव मामले में मृतका के भाई शंकर दत्ता ने ससुराल वालों के खिलाफ बुधवार को कालुबथान ओपी में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति महावीर मोदक को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। एफआईआर में कहा कि बहन की शादी के समय डेढ़ लाख नगद और एक लाख का समान दिया था। छह माह बाद ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट करने लगे। बाइक और एक लाख रुपए की मांग करने लगे। जान मारने की धमकी देने लगा। अंत में हत्या कर फेंक दिया। मंगलवार को डोभा में आलिना का शव पुलिस ने बरामद किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.