दहेज हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 24 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के पमनावली निवासी एक महिला ने ससुरलियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर रस्से से गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दस लाख के अलावा गाड़ी की मांग की जा रही थी। गांव पमनावली निवासी अन्नू ने बताया कि उसकी शादी 2019 को हरियाणा के पलवल निवासी गौतम के साथ हुई थी। शादी में 55 लाख से अधिक की रकम खर्च में आई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुराल वाले नाखुश थे। पिछले कई महीनों से दस लाख व एक कार की मांग की जा रही थी। न देने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की रस्सी से गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। जान बचाकर मायके पहुंची पीड़िता ने ससुरालियों के विरूद्ध तहरीर दी जिस पर पुलिस ने पति गौतम समेत सात ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। रिपोर्ट दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.