गंगापार, जनवरी 4 -- दहेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने जगतपुर ओवरब्रिज से गिरफ्तार किया है। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के मंडौर गांव निवासी राहुल पुत्र राजेश भारतीय को पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष उतराव प्रीतम तिवारी ने बताया कि विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...