संतकबीरनगर, जून 5 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। धनघटा क्षेत्र के बकैनिया पकड़ी टोला हरनहिया की रहने वाली महिला की दहेज के लिए हत्या किए जाने के मामले के आरोपी पति और सास को पुलिस ने गुरुवार को धनघटा मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया। जबकि तीन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।दूलमपुर की रहने वाली चंद्रपत्ती पत्नी राजकुमार का आरोप है कि उसकी बेटी अर्चना की शादी 23 जून 2025 को बलवंत पुत्र भोला निवासी बकैनिया पकड़ी टोला हरनहिया धनघटा के साथ हुई थी। बेटी शादी में ही विदा होकर ससुराल गई थी। वह अपनी बेटी की शादी में 50 हजार नकद, बाइक सोने की अंगूठी, माला के साथ-साथ तमाम घरेलू उपयोग की कीमती सामान देकर विदा की थी। शादी के कुछ दिनों बाद उसके बेटी के पति बलवंत, सास सुभावती, ससुर भोला, देवर शिवम, ननद ममता के द्वारा एक लाख नकद अतिरिक्त दहेज की मांग ...