आजमगढ़, मार्च 19 -- आजमगढ़। सरायमीर थाना की पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी को पकड़ा है। कौरागहनी निवासी करिश्मा पत्नी दिलीप की दहेज के लिए चार माह पूर्व हत्या कर दी गई थी। विवाहिता की मां की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे आरोपी देवर संदीप निवासी कौरगहनी थाना सरायमीर को नोनारी बाजार से गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...