बदायूं, अप्रैल 26 -- 20 अप्रैल को क्षेत्र के गांव गभियाई नगला में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फर्रूखाबाद जिले के थाना अमृतपुर के गांव करनपुर दत्त निवासी राम अवतार ने अपनी पुत्री बसंती की शादी पिछले वर्ष पांच मई को अलापुर थाना क्षेत्र के गांव गभियाई निवासी नेकराम के पुत्र लीलाधर के साथ की थी। 20 अप्रैल को बसंती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव घर में पड़ा था और ससुराल वाले फरार थे। यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना व हत्या मामले का नामजद एक आरोपी गिरफ्तार मामले में पति समेत ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति लीलाधर को गिरफ्तार कर ...