प्रयागराज, मार्च 29 -- झूंसी के चमनगंज क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। 48 घंटे बाद शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद दारागंज घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। गुरुवार को पारिवारिक कलह के चलते चमनगंज निवासी हेमंत वर्मा ने अपनी पत्नी स्वीटा की प्रेस से सिर पर वारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर आरोपी पति को हिरासत में लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। मृतका का मायका गुरदासपुर (पंजाब) में है। शनिवार को उसकी मां कस्मिरो परिजनों के साथ झूंसी थाने पहुंचीं और ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। मामले में एसीपी झूंसी कुंजलता ने बताया कि मृतका की मां दहेज ने हत्या का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन...