हाजीपुर, मई 21 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार को विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र से अलग-अलग मामलों 31 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह जानकारी एसपी ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि आईपीजी आर्म्स एक्ट कांड में 01, चोरी के कांड में 03, हत्या का प्रयास कांड में 03, आर्म्स एक्ट कांड में 01, एनडीपीएस कांड में 03, दहेज हत्या के प्रयास कांड में 02 एवं उत्पाद अधिनियम में 13 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। मादक पदार्थ के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने 131 लीटर देसी शराब, 97.195 लीटर विदेशी शराब, 156 डिबिया मादक पदार्थ एवं 100 ग्राम गांजा बरामद किया। यह भी पढ़ें- दहेज हत्या कांड समेत अन्य मामले में 31 ग...