दहेज हत्यारोपी पति व सास बरी
आगरा, अगस्त 10 -- दहेज हत्या के आरोपी मां-बेटा को अदालत से राहत मिल गई है। अपर सत्र न्यायाधीश विराट कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी महादेवी और उसके बेटे प्रवीन को बरी कर दिया है। आरोपियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विजय आहूजा व वीमू आहूजा, साजिद अहमद ने तर्क दिए। मामला थाना मलपुरा का है। वादी रामवीर सिंह ने 20 जुलाई 2018 को तहरीर देकर बताया था कि दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री पिंकी की हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुत्री की ससुराल आने पर देखा कि उसकी पुत्री से मारपीट कर आरोपी हत्या कर घर से भाग गए हैं। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र पेश किया था। पुलिस ने नौ गवाहों के बयान दर्ज कराए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.