उन्नाव, जून 12 -- उन्नाव। सदर कोतवाली पुलिस ने गदनखेड़ा बाईपास के पास दबिश देकर गुरुवार सुबह दहेज हत्या के दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बतातें चलें कि मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता चांदनी की मौत को लेकर पिता ने पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। बक्खाखेड़ा गांव की रहने वाली मां सुमन उर्फ पुष्पा पत्नी दिनेश व बेटा विमलेश पुत्र दिनेश को पकड़ कर पुलिस ने कोर्ट के समक्ष पेश किया है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...