भदोही, जून 7 -- भदोही, संवाददाता। दहेज हत्या के आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी। औराई थाने में मृतका के पिता ने तहरीर दिया था। कहा था कि बेटी को दहेज के लालच में पति समेत आरोपितों ने मार डाला था। पुलिस ने पति विपुल कुमार दुबे निवासी नुआंव को रेलवे स्टेशन माधोसिंह के पास से गिरफ्तार किया। बाकि आरोपितों को जल्द ही दबोचा जाएगा। पुलिस टीम में जय प्रकाश नारायण सिंह, संदीप यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...