भदोही, अप्रैल 14 -- दहेज हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग दहेज हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांगचौथार, हिन्दुस्तान संवाद।दहेज की मांग पूरी ना होने पर बेटी को मौत के घाट उतारने वालों के खिलाफ मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया। 15 दिनों के बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। वाराणसी जिले के गैरहां, कपसेठी निवासी लालचंद माली ने कहा कि बेटी नीलम की शादी कवलापुर, गोपीगंज निवासी युवक से 2020 में की थी। पति एवं ससुराल के लोग बेटी को एक लाख रुपये एवं सोने की चेन की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहते थे। तीन साल का एक बेटा होने के बाद भी आरोपित पति आए दिन बेटी को मारता-पीटता था। यह भी पढ़ें- ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाई गत माह 26 मार्च को 12 बजे दिन सूचना मिली कि बेटी को दहेज लोभियों ने फांसी के फंदे में लटका दिया। मामले म...