मोतिहारी, अप्रैल 26 -- सिकरहना। पचपकड़ी पुलिस ने दहेज हत्याकांड के दो फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में मोतिहारी भेज दिया। थानाध्यक्ष उत्तम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मृतका के पति जितेन्द्र साह व एक अन्य अभियुक्त बिरेन्द्र साह है। वह ढाई माह से फरार चल रहा था। पिछले 9 फरवरी को जितेन्द्र साह की पत्नी निशा कुमारी की मौत हो गई थी। मायकेवालों ने दहेज के लिए निशा को मार देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- कटिहार: दहेज प्रताड़ना व हत्या कांड में तीन आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...