मुंगेर, जुलाई 7 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तौफिर इंद्र टोला गांव में शादी के महज दो महीने बाद हुई नवविवाहिता रूपम कुमारी (22 वर्ष) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की तफ्तीश तेज हो गई है। सोमवार को मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। हालांकि, घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी पति मनखुश यादव और उसके परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। ​

हिरासत में ली गई सास से पूछताछ, खंगाले जा रहे सुरागः ​पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की सास को हिरासत में ले लिया है। मुफस्सिल थाने में महिला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उससे सघन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही ...