शाहजहांपुर, जून 22 -- जलालाबाद। थाना जलालाबाद पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और दुष्कर्म के गंभीर मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2026 में दर्ज मुकदमे में वादिनी ने पति अमन प्रजापति सहित नौ लोगों पर दहेज में कार व पांच लाख रुपये की मांग, मारपीट, बंधक बनाने और धमकी देने के आरोप लगाए थे। साथ ही देवर आशीष कुमार उर्फ बबलू पर दुष्कर्म का आरोप भी दर्ज है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी आशीष को साउथ सिटी गेट के पास से गिरफ्तार किया। आशीष सुभाषनगर थाना सदर बाजार का रहने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...