हरदोई, जनवरी 4 -- संडीला। कोतवाली थानाक्षेत्र के मुरारनगर सोम निवासी पूजा यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 7 अगस्त 2018 को गांव के ही अवधेश यादव के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद अवधेश का मन भर गया तो उसने मानसिक व शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। दहेज के लालच में वह प्रताड़ित करते हुए छोड़कर भाग गया। उसने दहेज व गुजारा का मुकदमा किया है जो ग्राम न्यायालय संडीला में चल रहा है। इसके कुछ साल बाद जानकारी हुई कि अवधेश ने लखनऊ जिले के थाना माल के गांव शेखवापुर में दूसरी शादी कर ली है। पहली पत्नी के जीवित रहते व बिना तलाक के और दहेज़ के मुकदमे के विचाराधीन रहते दूसरा विवाह गैरकानूनी है। पीड़िता का आरोप है कि बीते चार दिसंबर को न्यायालय पेशी पर आरोपित ने मुकदमे को खत्म करने के लिए उसे गाली गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी भी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.