देवघर, मई 24 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया मोहल्ले में दहेज विवाद को लेकर मारपीट में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी गई है।

घटना का विवरण घटना के संबंध में रिखिया थाना क्षेत्र के बलसरा गांव निवासी पीड़िता दीपू देवी ने बताया कि करीब दो माह पूर्व अपनी बेटी सृष्टि देवी की शादी बरमसिया मोहल्ले में की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगे और दहेज की मांग कर रहे थे। इसको लेकर दोनों परिवारों के बीच कई बार बातचीत भी हुई थी, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ।

मारपीट की घटना पीड़िता के अनुसार अपने परिवार की महिलाओं के साथ बेटी ...