हाथरस, अप्रैल 11 -- हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का पति बदायूं के जफीराबाद थाने में तैनात है। इस मामले में महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उसकी शादी दिनांक 11 जून 2023 को अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के एक गांव में हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी में उसके भाई ने सगाई में 3,00,000 रुपये नगद, टीका लगन के 8 लाख रुपये नगद दिए थे। इसके अलावा सोने की चैन, अंगूठी वजनी सहित गृहस्थी का अन्य सामान दिया था। सामान की कीमत 2,80,000 रूपए थी। शादी में कुल 19 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के ...