बाराबंकी, मार्च 19 -- बाराबंकी, संवाददाता। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को कथित तौर पर जहर देकर मारने की कोशिश की। पुलिस ने भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहब्बतपुर निवासी अभिषेक कुमार ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी बहन तनु वर्मा की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व ग्राम बवुरिहा निवासी श्यामू के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक रहा। इसके बाद ससुराल पक्ष ने दहेज में दो लाख रुपये और अपाचे मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी।मांग पूरी न होने पर पति श्यामू, ससुर सुरेशचन्द्र, सास बृजना देवी और अन्य रिश्तेदारों ने विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया। करीब छह माह पहले मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया था। महिला थाने म...