गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद नगर के वार्ड नंबर 18 निवासी उमेश गुप्ता की बेटी साधना गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी शादी वर्ष 2018 में महराजगंज के घुघली निवासी अमित गुप्ता से हुई थी। पिता ने शादी में चार लाख रुपये नकद और जेवरात देकर धूमधाम से विवाह कराया था। साधना का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। जब पिता ने उनकी मांग पूरी करने से इनकार किया तो ससुरालवालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने पति अमित गुप्ता, ससुर रमेश गुप्ता, सास सरोज गुप्ता और ननद रेनू गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...