बिजनौर, मई 29 -- धामपुर। मौजमपुर जैतरा निवासी एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न व अप्राकृतिक कुकर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता चानू के अनुसार उसका विवाह वर्ष 2021 में हिंदू रीति-रिवाज से सोनू कुमार निवासी मौजमपुर जैतरा के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये और दोपहिया वाहन की मांग करने लगे। विरोध करने पर पति शराब के नशे में बेल्ट से मारपीट करने लगा। गर्भावस्था के दौरान भी उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किए। यह भी पढ़ें- दहेज लोभियों ने मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा आरोप लगाया कि सास, ससुर, जेठ, देवर और ननद ने मिलकर उसके जेवर भी छीन कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है।उधर, पुलिस ने पीड़ित...