दहेज में 25 लाख न मिलने पर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप, मुकदमा
रुद्रपुर, जून 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर 25 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रीत विहार, फाजलपुर महरौला निवासी सोनम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 18 नवंबर 2021 को डिवाइन पार्क कॉलोनी, छत्तरपुर निवासी हेमंत वैध से हुआ था। विवाह में मायके पक्ष ने कार सहित करीब 70 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद पति, सास, ससुर और दो ननदें कम दहेज लाने का ताना देते हुए 25 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुर उस पर गलत नजर रखता था और विरोध करने पर उसे ही धमकाया जाता था। पुत्री के जन्म के बाद उत्पीड़न बढ़ गया और पति दूसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.