रुद्रपुर, जुलाई 24 -- खटीमा। दहेज में 25 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट और प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने जेवर छीनने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। चम्पावत जिले के चंदनी बनबसा, हाल निवासी डिग्री कॉलेज रोड, खटीमा निवासी ज्योति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 26 नवंबर 2025 को छिनकी निवासी सूरज चड्ढा के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद पहली बार ससुराल पहुंचने पर पति ने नशा किया हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...