रांची, जुलाई 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। लालपुर थाना क्षेत्र के वर्दवान कंपाउंड विराज नगर में रोड नंबर एक में रहने वाली किरण कुमारी ने पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट करने, दहेज को लेकर प्रताड़ित करने व जबरिया गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि पीड़िता की वर्ष 2022 में रामगढ़ जिला के चितरपुर बनिया मुहल्ला में रहने वाले सुकेश पोद्दार के साथ कोर्ट मैरिज फिर मंदिर में शादी हुई थी। विवाह के बाद वह पति के साथ विराज नगर में किराया के मकान में रहती है। आरोप है कि पति ने शादी की बात ससुराल वालों से छिपा रखी थी। इसके बाद जब पीड़िता ससुराल गई तो उसे वहां रहने नहीं दिया गया। कहा गया कि दहेज में 20 लाख रुपये मिलने पर ही घर में आने दिया जाएगा। बाद में सास जसना देवी, जेठ मुकेश पोद्दा...