दहेज में 2.5 लाख की मांग, विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
देवघर, अगस्त 7 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलंगवाडीह गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकालने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। घटना के बाबत रिखिया थाना क्षेत्र के नावाडीह पुनसिया गांव निवासी पीड़िता की मां लखी देवी ने पुलिस को बताया है कि उनकी पुत्री काजल कुमारी की शादी इसी वर्ष मई माह में तेलंगवाडीह निवासी कुंदन महथा के साथ हुई है। आरोप है कि शादी के बाद से पति कुंदन महथा, सास व ससुर और लगातार दहेज में ढाई लाख रुपए की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आरोपितों ने काजल के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए दो महिलाओं का उत्पीड़न, मुकदमा पीड़िता की शिकायत पर जसीडीह पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.