कन्नौज, अगस्त 18 -- तालग्राम, संवाददाता। अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये नकद और कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट का मामला सामने आया है। विवाहिता ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपुर निवासी विवाहिता हिमांशु के अनुसार उसकी शादी 12 दिसंबर 2025 को सुनील कुमार पुत्र वेदप्रकाश निवासी पुर्वा विशुन, थाना विधूना, जिला औरैया के साथ हुई थी। विवाह में मायके पक्ष ने दान-दहेज और शादी के खर्च में करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद पति सुनील कुमार, ससुर वेदप्रकाश, सास सिद्धेश्री, जेठ सत्येंद्र और जेठानी समेत अन्य ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। विवाहिता का आरोप है कि ससुराली एक प्लाट के ल...