देवघर, अगस्त 27 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान निवासी 26 वर्षीया महिला ने दहेज में 10 लाख रुपए की मांग को लेकर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर लगातार मारपीट और प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है। महिला ने पति राम नारायण चौधरी, ससुर त्रिलोकी नाथ महथा और देवर शिव नारायण चौधरी को आरोपी बनाया है। आरोप है कि 23 अगस्त को तीनों ने मिलकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचायी। पीड़िता ने खुद व बेटी की सुरक्षा की मांग की है।

शिकायत का विवरण दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि जया कुमारी कि शादी राम नारायण चौधरी के साथ हुई है। बेलाबगान ससुराल में रहती है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, ससुर और देवर द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा है। ससुराल पक्ष उसके मायकेवालों से लगातार 10 लाख रुपए दहेज के रूप में लाने की ...