प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 17 -- कुंडा, संवाददाता। प्लॉट खरीदने के नाम पर 10 लाख रुपये न दे पाने पर ससुरालवालों ने पिता-पुत्री को पीटा। जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, जेठ समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हथिगवां थाना क्षेत्र के अहिबरनपुर गांव निवासी अंशिका श्रीवास्तव पत्नी अरुणेश श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी शादी 13 दिसम्बर 2023 को अरुणेश कुमार श्रीवास्तव के साथ हुई। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया तो वह मायके चली गई। 23 फरवरी को उसके जेठ ने उसे और उसके पिता को बुलाया कि बैठकर बात कर लें। जब वह पिता के साथ ससुराल पहुंची तो उसकी सास मुन्नी देवी, जेठ पंकज श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, ज...