अमरोहा, जुलाई 8 -- गजरौला। दहेज में स्कार्पियो व पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मामले में पुलिस ने पति समेत नौ ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के अल्लीपुर भूड़ मोहल्ला निवासी अंकुश की शादी वर्ष 2015 में मंडी धनौरा के महादेव चुंगी निवासी भूपेंद्र सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ वर्षों बाद ही ससुराल वालों ने विवाहिता से स्कार्पियो व पांच लाख रुपये की डिमांड कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे व उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। यह भी पढ़ें- दहेज में स्कार्पियो व पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला इसी सदमे में अंकुश के पिता की मौत हो गई। बीते तीन वर्षों से अंकुश मायके में रह रही थी। 23 अप्रैल को ससुराल वाले अंकुश के ...