दहेज में लिए गए 3.51 लाख रुपये हड़पने का आरोप, तीन पर रिपोर्ट
औरैया, जुलाई 11 -- औरैया, संवाददाता। शादी तय होने के बाद दहेज के नाम पर लिए गए 3.51 लाख रुपये वापस न करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित का आरोप है कि विवाह से पहले युवती का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध होने की जानकारी मिलने पर रिश्ता टूट गया, लेकिन आरोपियों ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, उसकी पुत्री का विवाह दयालपुर निवासी रणधीर सिंह से तय हुआ था। आरोप है कि शादी तय होने के दौरान रणधीर सिंह, उसके परिजन एवं रेशमदेवी ने दहेज के नाम पर पहले 51 हजार रुपये और बाद में 3 लाख रुपये लिए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दान की गई भूमि का बैनामा कर ठग लिए 3.80 लाख रुपये इस तरह कुल 3.51 लाख रुपये दिए गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि शादी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.