दहेज में रुपये नहीं लाने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर जख्मी किया
रांची, जून 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पुरुलिया रोड में अलबर्ट कंपाउंड के पास रहने वाली टुम्पा दत्ता को पति समेत ससुराल वालों ने दहेज में मोटी रकम नहीं लाने की वजह से मारपीट कर जख्मी कर दिया। ससुराल वाले दहेज के रूप में पैसे नहीं मिलने पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मामले में टुम्पा की लिखित शिकायत पर पति सूरज दत्ता, ससुर संदीप कुमार दत्ता, सास रीना दत्ता एवं देवर रोनित दत्ता के विरुद्ध दहेज की मांग, दहेज प्रताड़ना, शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न, स्त्रीधन हडपने, जान से मारने की धमकी मामले में केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- पति और ससुर पर दहेज प्रताड़ना व जान से मारने की धमकी का केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.