दहेज में मोटी रकम नहीं लाने पर बहू को मारपीट कर घर से निकाला
रांची, मई 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पुंदाग ओपी के ढीपाटोली फातिमा नगर में रहने वाली मुस्कान परवीन के साथ पति और ससुराल वालों ने दहेज में और रुपये मायका से नहीं लाने पर मारपीट की। इसके बाद घर से निकाल दिया। मामले में पीड़िता की लिखित शिकायत पर पति जोहेब अफरोज, सास रेहाना परवीन, ससुर अफरोज नय्यर, ननद शिफा परवीन और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि सूचक की शादी के समय मायका पक्ष की ओर से सामर्थ्य के मुताबिक नगदी, जेवर, फर्नीचर, मकान बनाने के लिए अलग से दो लाख रुपये समेत अन्य कीमती सामान दिए गए थे। इसके अलावा सूचक के नाम पर 4.50 लाख रुपये का ऋण भी लिया गया था। विवाह के कुछ समय बाद से ही पति व अन्य दहेज में मोटी रकम लाने की मांग की जाती रही और इसी को लेकर सूचक को पिछले दिन सभी नामजद ने हॉकी स्टिक से वार कर जख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.