सुल्तानपुर, जुलाई 20 -- लम्भुआ, संवाददाता दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा और जेवर छीनकर घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, पति पर दूसरी शादी भी कर लेने का विवाहिता ने आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के किठौली निवासी रेशमा पुत्री स्व. मुस्लिम ने बताया कि उसकी शादी 12 नवम्बर वर्ष 2020 को दामोदरपुर निवासी तसव्वर अली पुत्र मौइनुद्दीन से हुई थी। शादी में मायके से सामान और नकदी दी गई थी। शादी के बाद पति व अन्य ससुरालीजन दहेज में बुलेट मोटर साइकिल और दो लाख रुपये मांगने लगे। इंकार करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पांच अप्रैल की सुबह...