दहेज में बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का उत्पीड़न
हाथरस, सितम्बर 7 -- हाथरस, संवाददाता। दहेज में बुलेट बाइक व एक लाख रूपए की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मुकदमा दर्ज कराते हुए पीड़िता ने कहा है कि उसकी शादी 18 अप्रैल 2024 को हिंदु रीति रिवाज के अनुसार जिला बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी में पीड़िता के पिता व परिजनों ने नगदी, जेवर, कपडा बर्तन, घरेलू समान, स्त्रीधन सोने की दो चूडि़यां, नाक की वाली सोने की दो एक चांदी की अंगूठी, चांदी की पाजेव व साडीया आदि दिया था। यह भी पढ़ें- कटेया में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला शादी में करीब सात लाख रुपया खर्च किया गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.