फिरोजाबाद, जून 22 -- शिकोहाबाद में ससुरालियों ने दहेज में बाइक न मिलने पर बच्चों सहित महिला को घर से निकाल दिया। महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संगीता पत्नी विजय निवासी नगला ढाक सूरजपुर रुधेनी का विवाह 8 वर्ष पूर्व विजय पुत्र नेत्रपाल निवासी बुढरई के साथ हुआ था। महिला के पिता ने शादी में 6 लाख रुपया का दान दहेज दिया था। शादी के बाद उसके दो पुत्री गुनगुन, कान्या पैदा हुई। आरोप है कि शादी के बाद से महिला के ससुर नेत्रपाल, सास रेखा देवी, अजय, पति विजय अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग करने लगे। पहले तो वह किसी तरह से ससुरालियों का उत्पीड़न झेलती रही। ससुराल के लोग महिला को मारने पीटते के साथ भूखा रखने लगे।आरोप है कि पति अपनी पत्नी को दूसरी शादी करने की धमकी देने लगा। आरोप है कि...