सीतापुर, जून 26 -- सीतापुर, संवाददाता। इमलिया सुल्तानपुर इलाके में दहेज में बाइक न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की पिटाई कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने यह आरोप लगा इमलिया सुल्तानपुर थाने में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़िन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।साहदत नगर गांव निवासी मोसिना बानो के मुताबिक दो वर्ष पहले गांव के ही मुजीब के साथ उनका निकाह हुआ था। निकाह में परिवार वालों ने हैसियत के अनुसार खर्च किया था। निकाह के बाद कुछ समय तक तो सब ठीक रहा। इसके बाद ससुराल वाले दहेज में बाइक लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। बात- बात पर पति मुजीब, ससुर कमरुद्दीन, सास गुड्डी, जेठानी सोफिया बानो व जेठ सबील बात- बात पर परेशान कर पिटाई करने लगे। आरोप है कि बीते 12 जून को फिर ससुराल वाल...