आरा, मई 8 -- -बड़हरा थाना क्षेत्र के छपरापर गांव में गुरुवार की रात हुई घटना -मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के छपरापर गांव में गुरुवार की रात दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज ससुराल वालों की ओर से मारपीट कर एक विवाहिता की हत्या कर दी गयी। मृत महिला छपरापर गांव निवासी टंटन सिंह उर्फ प्रेम सिंह की 24 वर्षीया पत्नी बुचन कुमारी थी। सूचना मिलते पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस मामले में मायके वालों की ओर से महिला के पति, ससुर और सास सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप बक्सर जिले के बड़की नैनीजोर गांव न...