एटा, मई 26 -- दहेज में प्लाट न देने पर विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी और शव को कमरे में छोड़कर भाग गए। दहेज की खातिर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शरीर पर चोट के भी निशान है। पुलिस को तहरीर का इंतजार है। अलीगढ़ थाना दादों के गांव मुजफ्फराबाद निवासी सुमन यादव (21) पुत्री शेखर की शादी 16 माह पहले थाना निधौली कलां के गांव दुल्हा निवासी वेदप्रकाश यादव के साथ की थी। पति अस्पताल में कंपाउडर का काम करता है। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही ससुरालीजन दहेज में प्लाट की मांग करने लगे। न देने पर उत्पीड़न करते थे। यह भी पढ़ें- दहेज में प्लाट न देने पर विवाहिता की फांसी लगाकर की हत्या आरोप है कि प्लाट न देने पर ससुरालीजनों ने मिलकर सोमवार रात को सुमन की फांसी लगाकर हत्या कर दी और शव को कमरे में छोड़कर भाग गए। निधौली कलां पुलिस के माध्...