बांदा, मार्च 22 -- बांदा। संवाददाता दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर ससुराली वालों ने मासूम बेटी समेत महिला को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा निवासी ललिता की शादी 16 मई 2023 को जसपुरा थाना क्षेत्र के बड़ाखोड़ के मजरा गड़रिया निवासी संजय के साथ हुई थी। ललिता ने महिला थाने में दी गई तहरीर में बताया कि शादी में परिजनों ने करीब 4 लाख रुपये खर्च किए और दहेज में नगद व गृहस्थी का सामान भी दिया था। शादी के बाद एक बेटी का जन्म हुआ, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें कम नहीं हुईं। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति मुंबई में काम करता है और वहीं से उस पर मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाता था। पिता के न देने पर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करना शुरू क...