बांदा, अक्टूबर 3 -- कमासिन। कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को फांसी के फंदे पर लटकाकर हत्या किए जाने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के तड़ौरा ऊमरपुर सोनउली निवासी श्यामबाबू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री शीला देवी की शादी बीरा निवासी बिमल सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर शीला को प्रताड़ित करते थे। यह भी पढ़ें- दो लाख रुपये और बुलेट के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप आरोप है कि मांग पूरी न होने पर दो अक्टूबर की दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच ससुराल पक्ष ने शीला को फांसी के फंदे पर लटका ...