हापुड़, अप्रैल 24 -- हापुड़। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। जूस में दवा मिलाकर उसे जबरन पिला दिया, जिस कारण उसका गर्भपात हो गया। आरोपियों ने मारपीट कर पीड़िता को घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 6 दिसंबर 2024 को उसकी शादी न्यू गांधी विहार रेलवे स्टेशन के पास के निवासी सुनील शर्मा के साथ हुई थी। शादी ने परिजन ने करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे। परन्तु शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे। पति ने बताया कि वह एक कंपनी में असिस्टेन्ट सेल्स मैनेजर है और उसकी हैसियत के अनुसार शादी नहीं हुई है। ससुराल पक्ष के लोगो...