सीतापुर, अप्रैल 25 -- सीतापुर, संवाददाता। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न हाने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाल दिया। यह आरोप लगा पीड़िता ने रामपुर मथुरा थाने में पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।रामपुर मथुरा के छतौनी निवासी परमीन के मुताबिक उसका निकाह लईक के साथ हुआ था। निकाह में उसके घर वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार खर्च किया था। निकाह के कुछ समय बाद से ही पति लईक व ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। यह भी पढ़ें- दो लाख के लिए महिला को मारपीट कर घर से निकाला, पति ने दिया तलाक बीते 22 अप्रैल को ससुराल वाले फिर दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर बीते 22 अप्रैल को पति लईक, ससुर इमरुद...