शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- खुटार, संवाददाता। दहेज में दो लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कस्बे के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी दिव्या गुप्ता पुत्री रामस्वरूप गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी आठ वर्ष पहले पीलीभीत जिले के बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी रोहित गुप्ता पुत्र रामसेवक गुप्ता के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दहेज को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। कई बार परिजनों और रिश्तेदारों ने समझौते का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नहीं बदली।दिव्या यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, केस दर्ज का आरोप है कि 16 जुलाई को पति ने दो लाख रुपये औ...