अमरोहा, दिसम्बर 29 -- दहेज में दस लाख रुपये व प्लॉट मांगने में मथुरा का परिवार फंस गया है। विवाहिता की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बंधक बनाकर भूखा-प्यासा रखने का भी आरोप लगाया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काली पगड़ी का है। यहां रहने वाली शताक्षी की शादी 28 नवंबर 2024 को मथुरा के वृंदावन निवासी प्रतीक गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही शताक्षी को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उस पर मायके से 10 लाख रुपये तथा एक प्लॉट दिलाने का दबाव बनाया जाता था। शताक्षी ने मांग पूरी करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उसे कमरे में भूखा-प्यासा रखते हुए बंद रखा जाता था। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। 25 अगस्त को ससुराल वालों ने शताक...